फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: किसान को लीज पर दिया बाग, फिर बारी-बारी से लूटी पत्नी की आबरू; हैवानियत की हदें की पार

Sun, 27 Aug 2023 10:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किसान बाजार गया हुआ था, उसके पीछे घर पर मदद करने वाले आरोपी पहुंचे। किसान की  पत्नी को अकेला देख उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 
 
विज्ञापन
women crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन स्थित एक मंदिर ट्रस्ट के बगीचे को लीज पर लेकर खेती करने वाले किसान ने चार युवकों और ट्रस्ट की देखभाल कर रहे एक शख्स पर पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ये है मामला

वृंदावन क्षेत्र निवासी पीड़ित ने बताया कि वह लीज पर जमीन लेकर खेती करता है। इस दौरान उसकी मुलाकात गोविंदाचार्य नाम के शख्स से हुई, जो कि एक ट्रस्ट की देखरेख करता है। ट्रस्ट से जुड़ा एक बगीचा है। उसे इस बगीचे को डेढ़ लाख रुपये में वर्ष 2023-2024 के लिए लीज पर देने को कहा गया। पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण उसने मना कर दिया। इस पर उसे किस्त पर रुपये देने और रहने के लिए दो कमरों का प्रलोभन दिया गया। इस पर पीड़ित अपनी पत्नी के साथ बगीचे में रहते हुए खेती करने लगा।

ये भी पढ़ें -  आधी रात बहू के कमरे के बाहर लगी भीड़: अंदर हो रही थी हलचल...सास ने बाहर से लगाई कुंडी, फिर जो हुआ न होगा यकीन
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों के साथ आया घर

उसने पहले तीन हजार रुपये ट्रस्ट को दिए, जिसकी फर्जी रसीद उसको दिखा दी गई। दूसरी बार जुलाई में जब तीन हजार रुपये और दिए तो उसकी रसीद नहीं दी गई। आरोप है कि मुडि़या पूर्णिमा मेल के समय पीड़ित बाजार से सामान लेने को गया। आरोप है कि इसी दौरान गोविंदाचार्य अपने साथी कपिल और अमन निवासी दसविसा कस्बा गोवर्धन, विशाल निवासी ग्राम पालई ब्राह्मणान और मुखराई निवासी वीरनारायण को लेकर कमरे पर पहुंचा।

ये है आरोप

आरोप है कि सभी ने उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद मौके पर पीड़ित पहुंच गया तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। शिकायत के बाद भी थाने में केस दर्ज नहीं हुआ। ऐसे में उसने न्यायालय की शरण ली। पीड़ित का आरोप है कि वह घटना के बाद जब वृंदावन लौट कर आ गया तो गोविंदाचार्य उसके घर आया और ताला तोड़कर सामान भी चोरी कर ले गया। थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी ने बताया की न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें