फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुंह से निकलता झाग और सिर पर चोट, महिला की ऐसे हाल में मिली लाश; बच्चों संग पति लापता

Mon, 24 Jul 2023 08:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

हाईवे थाना क्षेत्र की पूनम विहार कॉलोनी में 13 दिन पहले किराए पर रहने आई महिला की कमरे में लाश देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए। महिला का पति और बच्चे कहां गए, कोई जानकारी नहीं है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र की पूनम विहार काॅलोनी के एक मकान में रविवार को महिला का शव मिला। पति दो बच्चों के साथ फरार है। दंपती 11 जुलाई को ही किराए के मकान में रहने आए थे। पूनम विहार काॅलोनी में बुजुर्ग सुखराम का घर है। वह पत्नी के साथ रहते हैं। 11 जुलाई को ही उनके घर में एक दंपती दो बच्चों के साथ रहने आए थे। एक कमरे का किराया प्रतिमाह 1500 रुपये तय हुआ। रविवार सुबह करीब 11 बजे किराएदार दो बच्चों के साथ अचानक से घर से चला गया। कमरे से काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई। बुजुर्ग दंपती ने शक होने पर किराएदार महिला को आवाज लगाई।

 

विज्ञापन

इस हाल में मिली लाश

प्रतिक्रिया न होने पर सुखराम ने पत्नी के साथ कमरे में जाकर देखा तो किराएदार महिला अचेत हालत में फर्श पर पड़ी थी। मुंह से झाग निकल रहा था। सूचना पर पड़ोसी भी जुटे, उन्होंने ही पुलिस को बुलाया। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर में चोट की भी बात सामने आई है। 

ये भी पढ़ें - ससुराल में की ऐसी हरकत: भूल गए वो दामाद है...सास-ससुर और पत्नी ने किया ये हाल; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
 

नहीं लिया था कोई पहचान पत्र

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मकान स्वामी ने किराएदार का आधार कार्ड या फिर पहचान संबंधी अन्य कोई दस्तावेज ही नहीं ले रखा था। थाना हाईवे के इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतका के शव को अज्ञात में दर्ज कर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। फरार पति की तलाश की जा रही है। प्रकरण हत्या का है या आत्महत्या का। इस संबंध में पति के पकड़े जाने के बाद ही खुलासा हो सकेगा। वहीं सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी के जरिये मृतका के पति के फुटेज भी जांचे जा रहे हैं, जिनके आधार पर उसकी तलाश की जा सके।

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश
 
विज्ञापन

क्या पहले ही रच ली थी हत्या की पटकथा

यह घटना पुलिस को कई सवालों में उलझा गई है। दरअसल, 11 जुलाई को दंपती का किराए के मकान में आना, अपनी पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज मकान मालिक को उपलब्ध न कराना संदेह खड़ा कर रहा है। पुलिस को इस मामले में शक यह भी है कि कहीं पति द्वारा पहले ही तो पत्नी की हत्या की साजिश नहीं रची गई, जिसके क्रम में किराए का मकान लेना और फिर विषाक्त देकर हत्या करना रहा हो। दूसरी ओर पुलिस का शक घरेलू कलह में महिला द्वारा खुद ही विषाक्त खाने पर भी जा रही है। इस ओर पर शक यह भी है कि महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने पर पति ने खुद के फंसने के डर से बच्चों सहित फरार होने का रास्ता अपनाया हो। फिलहाल यह सभी सवाल जस के तस हैं। पुलिस इन सवालों के जवाब तलाशने को तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें