फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। गौरा नगर निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटी की ससुराल पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए रोष जताया। पुलिस ने मामला शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोसीकलां निवासी रुखसार (28) की शादी लगभग 18 साल पहले गौरानगर निवासी मुकीम से हुई थी। बुधवार को रुखसार को उनके पति मुकीम ने मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर ले गए जहां महिला की मौत हो गई। पति शव को गौरानगर स्थित घर ले आए। मृतका के भाई इरफान एवं सनाउल्ला परिजन के साथ गौरानगर पहुंचे और रुखसार की हत्या का आरोप लगाया। बताया कि उसके दो दांत टूटे हैं। पहले भी बहन को चोट पहुंचाई गई थी। वहीं मृतका के ससुर करन सिंह ने बताया कि रुखसार 9 एवं 11 जनवरी को पानीघाट गईं थी। इसके बाद से ही उसकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल में उसको आतों की टीबी बताई। उपचार के दौरान मौत हुई है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें