फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कार पलटने से महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के मथुरा-अलीगढ़ रोड पर बृहस्पतिवार की रात मध्य प्रदेश से बरेली जा रही कार पेड़ से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उनके तीन परिजन घायल हो गए।
विज्ञापन


सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश के ब्यावर जिले के थाना रायपुर निवासी जय किशन अपनी मां सुखदेवी (50) को इलाज के लिए कार से बरेली ले जा रहे थे। कार में जयकिशन के मामा राजूराम, बहन त्रिवेणी भी सवार थे। कार मथुरा-अलीगढ़ मार्ग स्थित सैयद के पास पेड़ से टकराने के बाद अनियंत्रित हुई और पलट गई। दुर्घटना में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय हॉस्पिटल भेजा।

यहां चिकित्सकों ने सुखदेवी को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। जयकिशन ने बताया कि उनकी मां के घुटनों में दर्द रहता था। इसके लिए वह बरेली में इलाज कराने के लिए जा रहे थे। वह बरेली पहुंचते इससे पहले ही दुर्घटना में उनकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें