कोसीकलां के एक नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि नवजात बच्ची सुरक्षित है। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया, हालांकि बाद में उन्होंने किसी कार्रवाई से इंकार कर दिया।
मथुरा के कोसीकलां राजमार्ग स्थित एक नर्सिग होम में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया तो पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
Trending Videos
गांव उमराला निवासी ललिता (32) को एक दिन पूर्व प्रसव के लिए शर्मा नर्सिग होम में भर्ती कराया गया था। सोमवार देर रात करीब 12 बजे प्रसव के दौरान ललिता ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसी दौरान उसकी मृत्यु हो गई। हालांकि नवजात पूरी तरह सुरक्षित रही है। नर्सिंग होम संचालक डॉ.सत्यजीत शर्मा ने बताया कि मामले में कोई लापरवाही नही बरती गई।