फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर की सुसाइड, एंगल पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शहर के कृष्णा विहार कॉलोनी में महिला का शव गैलरी में एंगल पर लटका मिला। गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। पति की सूचना पर पहुंची बीएसए इंजीनियरिंग पुलिस चौकी ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया मानसिक रूप से परेशान चल रही महिला ने फंदा लगाकर ही सुसाइड किया है।
विज्ञापन

कोतवाली की कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र दीक्षित मंगलवार दोपहर पत्नी राधा दीक्षित (४२) के मोबाइल पर फोन कर रहे थे। कई बार फोन करने पर अंटेड नहीं हुआ तो वह घर आए। काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे पर मुख्यद्वार नहीं खुला। झांककर देखा तो एंगल पर उनकी पत्नी का शव लटका हुआ था। सूचना पर पहुंचे बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी प्रभारी संदीप पाल ने शव को एंगल से उतारकर कब्जे में लिया।
स्कूल से लौटकर आए बेटा और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। पिछले तीन साल से महिला मानसिक रूप से परेशान थी। उसकीएक बेटी १८ साल तो बेटा १५ साल का है। पति साड़ी की फैक्टरी में कार्य करते हैं। मंगलवार को बच्चे स्कूल और पति फैक्टरी में नौकरी के लिए गए थे। पीछे से घर में अकेली महिला ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें