फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन की सड़क पर मारपीट: प्रेम मंदिर के पास महिला को दंपती ने पीटा, जमकर चले लात-घूंसे; देखें वायरल वीडियो

Wed, 25 Nov 2026 10:15 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)

सार

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मारपीट करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेम मंदिर के समीप एक महिला को दंपती ने सरेराह पीट डाला। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूसे चले। हमले में पीड़ित महिला लहूलुहान हो गई। घटना स्थल पर जमा लोगों ने बमुश्किल मामला शांत कराया। विवाद का कारण ई रिक्शा के किराया बताया जा रहा है। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


घटना का वायरल वीडियो में झगड़े में घायल महिला के बेटे ने बताया कि ई रिक्शा चालक से किराया पूछा तो उसने 150 रुपये बताया। जवाब में पीड़ित युवक ने कहा कि आगे दस रुपये किराये में ई रिक्शा मिल जाएगा। इसी बात को लेकर दंपती और युवक और उसकी मां पर हमला बोल दिया। युवक ने वायरल वीडियो में यह भी बताया कि हमला करने वाले दंपती उसके पड़ोस में ही रहते हैं। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि झगडे़ के संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें