फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: महिला पति के बजाए प्रेमी को लेकर बहन की शादी में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। बहन की शादी में मायके आई महिला अपने पति के बजाय प्रेमी को ले आई। महिला के भाई को शक हुआ तो उसने जीजा को फोन मिला दिया। जीजा जब ससुराल पहुंचा तो होश उड़ गए। पत्नी का प्रेमी उसके साथ हलवाई का काम करने वाला कारीगर निकला। मामला थाने तक पहुंचा, जहां समझौता हो गया।
विज्ञापन

नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी राजस्थान में हुई है। महिला के चार बच्चे हैं और उसका पति हलवाई का काम करता है। बुधवार को महिला अपनी छोटी बहन की शादी में शामिल होने के लिए मायके आई थी। उसके साथ पति के बजाय एक युवक को आया देख जब परिजन ने उसके बारे में पूछताछ की, तो महिला ने झूठ बोलते हुए उसे अपने चचिया ससुर का लड़का। बताया कि पति ने ही उसे सुरक्षा के लिए साथ भेजा है। महिला की बातों पर उसके भाई को संदेह हुआ। उसने सच्चाई जानने के लिए तुरंत अपने जीजा को फोन मिलाया। पति ने किसी भी युवक को साथ भेजने की बात से इनकार कर दिया। कहा कि वह खुद वहां पहुंचकर मामले की जांच करेगा।
बृहस्पतिवार की सुबह जब महिला का पति अपनी ससुराल पहुंचा तो युवक को देखते ही उसके होश उड़ गए। युवक उसके साथ ही हलवाई का काम करने वाला कर्मचारी निकला। राज खुलते ही परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रेमी युवक की पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इधर महिला अपने प्रेमी को बचाने के लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई। उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी। उपनिरीक्षक रोहित तेवतिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस महिला, पति और प्रेमी को थाने ले आई। पूछताछ के दौरान प्रेमी ने कुबूल किया कि वह महिला को पिछले 3-4 वर्षों से जानता है और उसी के कहने पर साथ आया था। युवक ने माफी मांगी। इसके बाद मामले में समझौता हो गया और सभी वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें