फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगे पानी है, रुक जाइये…जिलाधिकारी ने जब हाथ जोड़कर लोगों से किया अनुरोध, सोशल मीडिया पर सादगी हुई वायरल

Fri, 05 Sep 2025 12:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के डीएम ने यमुना उफान के बीच श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर पानी में न जाने की अपील की। उनका सादगी भरा व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने उनकी संवेदनशीलता की सराहना की।
विज्ञापन
मथुरा। श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर अपील करते हुए डीएम। - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 विषम परिस्थितियों में भी मथुरा के जिलाधिकारी का सादगी भरा व्यवहार हर बार चर्चा का विषय बन ही जाता है। पिछले दिनों भिखारियों से बातचीत तो अब कालिदह मार्ग पर श्रद्धालुओं से हाथ जोड़कर पानी में न जाने की अपील सोशल मीडिया पर सुर्खियों बंटोर रही हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रशासनिक जिम्मेदारी अक्सर कड़ाई और आदेशों के साथ जुड़ी होती है लेकिन वृंदावन में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। यमुना नदी के उफान पर आने के बाद जब सड़कों पर पानी भर गया तो जिले के शीर्ष अधिकारी डीएम खुद मौके पर पहुंचे।

उन्होंने लोगों को हाथ जोड़कर समझाया कि आगे पानी भर है। यमुना नदी अपने उफान पर है । किसी प्रकार का हादसा न हो इसलिए सभी प्रयास कर रहे हैं आप भी थोड़ी सी मदद कीजिए और पानी के अंदर से न जाइए। उनका यह रवैया सोशल मीडिया पर भी वायरल है। उनके इस मानवीय अंदाज की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं का कहना है कि जिलाधिकारी का ऐसा व्यवहार सरकार और अधिकारियों में विश्वास बढ़ता है। वहीं कालिदह मार्ग पर कुछ लोगों ने अस्थायी ठिकाने बनाए हुए थे तो उनसे भी कहा कि यहां से खाली कर दो। आश्रय स्थल बने हैं, कुछ दिन वहां रहो। उनकी आवाज में कोई डराने वाला आदेश नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार अभिभावक की चिंता झलक रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें