फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल का स्वागत करते व्यापार - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल का बृहस्पतिवार को मथुरा आगमन हुआ। प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन सराफ के निवास पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान सेठ बाड़ा स्थित कंचन सराफ के निवास पर जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष को व्यापारियों ने समस्याओं से अवगत कराया। प्रांतीय अध्यक्ष ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही बताया कि प्रदेश के समस्त जिलों का दौरा कर व्यापारियों की समस्याएं जान रहे हैं। अधिकांश समस्या नगर निगम, ट्रैफिक, पुलिस, विद्युत विभाग, जीएसटी, फूड विभाग की हैं। समस्या समाधान के लिए जल्द ही प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की जाएगी।

बैठक में जिला अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल और जिला महामंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी, महानगर महामंत्री सचिन अरोड़ा, महानगर महामंत्री राजेश गोयल, देवेंद्र मित्तल, संतोष चौधरी, तारा चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल राय वाले, युवा महानगर अध्यक्ष नरेश शर्मा बब्बू, महानगर मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा पिंटू, शंकर लाल सराफ आदि अन्य व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें