फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनाजी को स्वच्छ अपने समय में ही कराऊंगी: हेमा मालिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यमुना प्रदूषण मुक्ति मंच के पदाधिकारियों ने सोमवार को सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात की। मंच की ओर से संजय हरियाणा, मनीष कुमार गुप्ता एडवोकेट, पंडित पंकज शास्त्री चतुर्वेदी और प्रदीप शर्मा ने सांसद से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र के बाद मुलाकात के विषय पर चर्चा की। इस चर्चा के दौरान मंच पदाधिकारियों ने बताया कि वह सात अगस्त से आमरण अनशन शुरू करने जा रहे हैं। सांसद ने भरोसा दिलाया कि वह यमुना को स्वच्छ अपने समय में ही कराएंगी।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि आपकी मुलाकात के पश्चात मैंने पत्र लिखे हैं और उत्तर प्रदेश सरकार से भी लिखवाए हैं। कोशिशें लगातार जारी है, प्रयास पूरा है। आप को आमरण अनशन न करना पड़े, इसी प्रयास में हूं, लेकिन थोड़ा समय लग रहा है। संजय ने बताया कि सांसद ने भरोसा दिलाया है कि करोना काल चल रहा है, उसमें कार्य में शिथिलता आई थी, लेकिन वर्तमान में काफी तेजी से हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत से मिलने के लिए कहा है।
सांसद के कथन पर मंच के सभी सहयोगियों ने कहा कि हमको और किसी पर भरोसा नहीं है या तो आप लिखित में पत्र दें या केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत हमको पत्र द्वारा बताएं कि कब तक कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। जिम्मेदार व्यक्ति ही अगर हमको पत्र देता है, तभी हम अपना आंदोलन रोकेंगे। वरना हम आमरण अनशन समाप्त नहीं करेंगे। इसके लिए हम यमुना जी के चरणों में ही अपने प्राण त्याग देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें