फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पत्नी ही निकली पति की हत्या की सूत्रधार

विज्ञापन
कविता और गोविंद की शादी का फोटो।
विज्ञापन
कोसीकलां। अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति गोविंद को मौत के घाट उतार दिया था। ऐंच गांव में हुए हत्याकांड का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बांक और खून से सनी टी-शर्ट समेत अहम सबूत बरामद किए हैं।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया कि गोविंद (27) की पत्नी के गांव के ही युवक गुंजार उर्फ गुलजार उर्फ भोले पुत्र पुष्कर के साथ लंबे समय से अवैध संबंध थे। पति को जब इस संबंध की भनक लगी तो दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रच डाली। बुधवार की रात मौका देखकर गोविंद को बुलाया और कृष्णा भट्टा की पथेर स्थित खेत में ले जाकर धारदार बांक से प्रहार कर गोविंद की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया और हथियार, टी-शर्ट आदि छिपा दिए।

एसपी ग्रामीण सुरेशचंद रावत ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल टीम ने गुंजार उर्फ गुलजार उर्फ भोले को बृहस्पतिवार की रात्रि में गांव चौडरस के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब पूछताछ में सख्ती की तो गुंजार ने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार बांक और रक्तरंजित टी-शर्ट के अलावा मोबाइल फोन भूसे के ढेर से बरामद किए हैं। वहीं साजिश की मुख्य सूत्रधार मृतक गोविंद की पत्नी को भी शुक्रवार सुबह ऐंच स्थित उसके मकान से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें