मथुरा/टैंटीगांव। सुरीर पुलिस ने हत्यारोपी पति को ब्रजनगरिया के बंबे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। छह दिन पहले हत्यारोपी ने पत्नी का मुंह और नाक दबाकर हत्या करके शव के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सुल्तानपुर नाले के पास उसे फेंक कर भाग गया था।
कोतवाली सुरीर के गांव सुल्तानुपर नाले के पास तीन जनवरी को एक महिला का शव मिला था। मामले में पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सुरीर पुलिस ने रविवार को ब्रजनगरिया बंबे के पास से पति को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ मांट श्रीमती आलोक दुबे ने बताया कि हत्यारोपी पति को पकड़ लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि नाक और मुंह दबाकर पत्नी की हत्या की थी। इसके बाद शव से दुष्कर्म भी किया था। उसपर विवाहेतर संबंधों का शक था। हत्यारोपी पति से मोबाइल, मंगलसूत्र और अंगूठी बरामद की गई है, जो हत्या के बाद पति लेकर भाग गया था।