फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने जीवन में जगमगाए खुशी के दीप

Thu, 27 Oct 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
वृंदावन की विधवाओं ने गोपीनाथ मंदिर में मनाया दीपोत्सव - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विधवा महिलाओं ने गुरुवार को धर्मनगरी में दीये जलाकर और रंगोली बनाकर अपने जीवन को रोशन करने की पहल की। 
विज्ञापन


शाम को सूरज ढलते ही वृंदावन के सप्तदेवालयों में एक प्राचीन राधा गोपीनाथ मंदिर प्रांगण रंग बिरंगी रोशनी में नहा उठा। यहां सैकड़ों विधवा महिलाओं के चेहरे पर दीपोत्सव की खुशी सहज देखी जा सकती थी। महिलाओं ने मंदिर प्रांगण में दीये जलाए और रंगोली सजाई। फुलझड़ी जलाकर दीपोत्सव का आनंद उठाया। दिल्ली से आई महिला कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के सेवायत राजा गोपीनाथ ने सभी को प्रसाद बांटा। 

बता दें कि श्रीधाम वृंदावन के आश्रय सदनों में सैकड़ों विधवा और बेसहारा महिलाएं निवास करतीं हैं। इनमें से कई महिलाएं परिवार से तिरस्कृत होकर और गुमनामी की जिंदगी बसर करने को मजबूर हैं। इन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का बीड़ा सुलभ इंटरनेशनल ने उठाया है। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। इस मौके पर संस्था के पीआरओ मदन झा भी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने और आराध्य के लिए की खरीदारी 
राधा गोपीनाथ मंदिर में हुए इस आयोजन के लिए विधवा और निराश्रित महिलाओं ने बाजार से खरीदारी की। अपने कपड़ों के साथ-साथ अपने कान्हा के लिए भी वस्त्र खरीदे। बाजारों में खरीदारी करते समय बूढ़ी और पथराई आंखों में सहज ही आंसू निकल आए। दुर्गादासी, मानसी, साबित्री ने बताया कि उन्हें याद भी नहीं कि उन्होंने कब और कहां दीपावली मनाई। आज के आयोजन से नई ऊर्जा का संचार हुआ है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें