फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करने क्यों नहीं पहुंचें आंदोलनकारी: साध्वी प्राची

विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं साध्वी प्राची।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
वृंदावन। साध्वी प्राची ने रविवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करके पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायतों ने उन्हें ठाकुर जी की प्रसादी भेंट की। दर्शन के बाद उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि बॉर्डर पर पहुंचने वाले किसानों को पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुए साध्वी प्राची ने देश के कई हिस्सों में आई बाढ़ पर चिंता जताई और केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार और विभिन्न हिंदूवादी संगठन बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। एक सवाल के जवाब में साध्वी ने कहा कि जो शेरनी शाहीन बाग में बैठी थीं, उन्हें अब बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भेजा जाए। ओवैसी साहब पंजाब जाएं और वहां व्यवस्था करें। दिल्ली में जो अराजकता फैलाई गई थी, वह बड़ा षड्यंत्र था। उन्होंने कहा कि 30 हजार ट्रैक्टर लेकर बॉर्डर पर पहुंचने वाले कहां गए? लालटेन लेकर खोजो उन्हें जो अराजकता फैला रहे थे। ऐसे लोगों को अब जनता की सेवा में लगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें