फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोडवेज में सफर करने वालों को बड़ा झटका, दिल्ली संग इन रूटों पर बढ़ाया गया किराया; जानें कितनी हुई वृद्धि

Thu, 03 Apr 2025 12:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रोडवेज बस में सफर करने वालों के जेब पर अब और भी भार बढ़ जाएगा। रोडवेज ने टोल टैक्स में हुई बढ़ोत्तरी के बाद किराए में भी वृद्धि कर दी है। 
 
विज्ञापन
मथुरा। नए बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बसें व यात्री। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोल टैक्स एक अप्रैल से बढ़ने के साथ ही बुधवार से राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में भी किराया बढ़ गया है। मथुरा रोडवेज की दिल्ली, कानपुर, लखनऊ जाने वाली बसों में प्रति यात्री किराए में एक से तीन रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, डिपो के परिचालकों की ईटीएम भी बढ़े किराए के साथ अपडेट कर दी गईं हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली रूट पर दो व कानपुर रूट पर पांच जगह टोल देना होता है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। नए आदेश एक अप्रैल से लागू कर दिए गए हैं। इसी के कारण रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों की जेब पर भी बोझ बढ़ा है। उन्होंने बताया कि प्रति यात्री पर एक से तीन रुपये तक बढ़ गए हैं। डिपो में 173 बसों का संचालन होता है। इसमें अकेले दिल्ली रूट पर 10 बसों में रोजाना आने जाने में करीब 700 से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। उन्होंने बताया कि मथुरा से फिरोजाबाद तक का पहले 154 रुपये किराया था अब 156 रुपये कर दिया गया। इसके अलावा कानपुर तक 455 रुपये किराया हो गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: मथुरा नगर निगम ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, प्रदेश में रहा सबसे अव्वल; सरकरा से मिलेगा 225 करोड़ का तोहफा
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि टोल टैक्स यात्रियों से वसूलने का अलग फार्मूला है। माना कि किसी रूट पर जा रही बस से 500 रुपये टोल टैक्स लगता है। निगम अपनी बस में औसतन 35 यात्री मानता है। लिहाजा 500 का 35 का भाग देने पर प्रति यात्री टैक्स निर्धारित कर देता है। अब जिस रोड पर जितना टोल टैक्स बढ़ा है उस हिसाब से किराए में बढ़ोतरी की गई है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि टोल टैक्स बढ़ने के बाद रोडवेज की ईटीएम को अपडेट कर दिया गया है। किराए में एक से तीन रुपये तक की वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें