फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छात्रा ने भेजीं राखियां, तो कमांडिंग अफसर ने भेजा धन्यवाद पत्र

विज्ञापन
कर्नल अमित कुमार भट्ट द्वारा भेजा गया पत्र। - फोटो : मथुरा
विज्ञापन
नौहझील/मथुरा। रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रज हितकारी इंटर कॉलेज, बाजना की कक्षा 10 की छात्रा उषा चौधरी द्वारा देश की सीमा पर तैनात जवानों को भेजी गईं राखियों व पत्र ने सैनिकों के दिल को छू लिया। 3 जाट रेजीमेंट के कमांडिंग अफसर कर्नल अमित कुमार भट्ट ने धन्यवाद पत्र भेजकर छात्रा और उसके विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन

कर्नल भट्ट ने लिखा है कि छात्रा उषा का पत्र पढ़कर सभी सैनिकों को भावनात्मक संबल मिला है। इसने देशभक्ति और भाईचारे के जज़्बे को और प्रबल किया है। उन्होंने विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को भी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। पत्र में कर्नल भट्ट ने लिखा कि आपके द्वारा भेजा गया संदेश सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने वाला है और यह हमारी सैनिक बिरादरी को अपने कर्तव्यों के प्रति और दृढ़ संकल्पित करता है। इस पत्र के बाद ग्रामीण क्षेत्र में भी छात्रा उषा की सराहना हो रही है। लोग इसे देशभक्ति की मिसाल बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें