फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी के लिए रात भर जागती है जाटव बस्ती

विज्ञापन
कम्पू घाट पर पानी की समस्या से पीड़ित लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीने के पानी के लिए रात भर जागती है जाटव बस्ती
- कंपू घाट क्षेत्र में मध्य रात 12 बजे होती है नगर निगम की पाइप लाइन से जलापूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। यमुना किनारे कंपू घाट स्थित जाटव बस्ती रात भर पीने के पानी के लिए जागती है। मध्य रात 12 बजे नगर निगम की पाइप लाइन से जलापूर्ति होती है। घरों तक पानी न पहुंचने के कारण सड़क किनारे गली टोटी पर ही लाइन लगाकर जाटव बस्ती के लोग पानी भरते हैं। यह स्थिति यहां वर्षों से है।
वार्ड 48 में जाटव बस्ती में करीब एक हजार लोग रहते हैं। यहां पर फिलहाल लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इसका कारण बंगाली घाट की पंप से आने वाले पानी के प्रेशर का कम होना है। प्रेशर कम होने के कारण यह पानी इनके घरों तक नहीं पहुंच पाता है। जहां तक पानी का प्रेशर आता है वह एक सरकारी नल का कनेक्शन बस्ती से बाहर निकलकर सड़क पर है। जिसके चलते सड़क पर आकर रात को पानी भरना पड़ता है। कई दफा इनके द्वारा पार्षद के माध्यम से निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी दर्ज कराई है। कहना है कि रात 12 बजे ही पानी की आपूर्ति नगर निगम कर्मियों द्वारा की जाती है। इस संबंध में अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन

किसकी सजा मिल रही है हमें
न तो हमने कोई अपराध किया है और ना ही निगम का टैक्स देने से इनकार किया है। फिर हमें किस जुर्म की सजा मिल रही है। हमेें पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है।
तेजा सिंह पूर्व सभासद
प्यास से हो जाते हैं बेहाल
जब पानी ही नहीं मिलेगा तो हम लोग कैसे जिंदा रह पाएंगे। रात को पानी मिल गया तो मिल गया नहीं तो फिर प्यासा ही रहना पड़ता है। निगम के अधिकारियों को इस और ध्यान देना चाहिए।
द्रोपदी निवासी जाटव बस्ती
निगम से कई दफा शिकायत की
हमने निगम से कई दफा शिकायत की है परंतु अधिकारियों ने इसे नजर अंदाज कर दिया है। यदि उनके द्वारा जल्द ही इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वह सड़क पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
राजकुमार, जाटव बस्ती निवासी
अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं समस्या से
हमने इस संबंध में निगम के अधिकारियों को जानकारी दी गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। जाटव बस्ती की समस्या की तरफ जल्द ही ध्यान दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

ऋचा चतुर्वेदी पार्षद वार्ड 48 नगर निगम
पानी का स्तर कम है, समाधान होगा
आगरा होटल के निकट के पंप से पानी की सप्लाई की जाती है। यहां जल स्तर बहुत कम हैं। इसके कारण लोगों तक पानी पहुंचने में परेशानी हो रही है। फिर भी हम इस समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे।
राधेश्याम, एई जलकल नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें