फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकुल बैराज से शहर की जलापूर्ति ठप

Mon, 29 Feb 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लिए गोकुल बैराज से होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है। धन के अभाव में गोकुल बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन बंद कर दिया गया। इससे शहर में गंभीर जल संकट है।
विज्ञापन


नगर पालिका क्षेत्र में करीब 13 एमएलडी पानी की आपूर्ति गोकुल बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से हो रही है। प्लांट का संचालन जल निगम कर रहा है। इस संचालन के लिए धन की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। इसके चलते बीते कई माह से संचालन कर रही एजेंसी को रसायन की आपूर्ति के लिए भी भुगतान नहीं हो सका है। ऐसे में जल निगम ने करीब एक पखवाडे़ पहले ही वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के संचालन से हाथ खडे़ कर दिए थे। इसकी सूचना भी दे दी थी लेकिन इस अवधि में भी समस्या का समाधान नहीं खोजा जा सका।

इससे अब गोकुल बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का संचालन बंद हो गया है। ऐसे में शहर की जलापूर्ति पूरी तरह से चरमरा गई है। गोकुल बैराज से शहर के पुराने हिस्से में जलापूर्ति की जाती है। इसमें मनोहरपुरा टंकी शामिल है। यह टंकी भरतपुरगेट, दरेसी, डीग गेट सहित पुराने शहर के बड़े हिस्से को पानी पहुंचाती है। इसके अलावा डैंपियर नगर, गुरुनानक नगर, पंजाबी पेच, सुभाष नगर सहित कृष्णा नगर के कई इलाकों में गोकुल बैराज से ही जलापूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


निकाल लिया समाधान
पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता का कहना है कि मंगलवार को जलापूर्ति फिर शुरू हो जाएगी। इस संदर्भ में जल निगम के एक्सईएन मोहम्मद निजामुद्दीन से वार्ता हो गई है। कुछ भुगतान पालिका करेगी फिर इस समस्या का कोई अन्य समाधान भी खोजने की कोशिश होगी। फिलहाल जलापूर्ति शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें