फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगा यमुना किनारे कॉलोनियों में बाढ़ का खतरा

विज्ञापन
जल स्तर बढ़ने के बाद मथुरा में उफनती यमुना। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। यमुना किनारे कॉलोनियों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुना का जलस्तर लगातार हो रही बारिश के कारण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है । इसके चलते यमुना खादर में बसी कॉलोनियों में रह रहे लोगों के दिल की धडक़नें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

पिछले लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण न केवल अन्य नदियों, बल्कि यमुना का भी जल स्तर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने से मथुरा में यमुना की खादर में कॉलोनियां बनाकर रह रहे लोग परेशान हैं। विशेष रूप से जयसिंह पुरा की खादर में बनी करीब एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
यमुना जल स्तर बढ़ने पर सबसे पहले जयसिंह पुरा की खादर में बनी कॉलोनियों में ही जलस्तर बढ़ता है। इसके अलावा जिन कॉलोनियों को यमुना के जल से खतरा है, उनमें गणेश टीला के निकट खादर की कॉलोनी, सदर बाजार बंगलिया कॉलोनी, यमुना पुल के निकट रसखान नगरी, महादेव घाट आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें