फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल निशान के करीब बह रही है यमुना

Sat, 20 Aug 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
यमुना
विज्ञापन
यमुना लाल निशान के करीब बह रही है। दिल्ली और हरियाणा में बारिश के चलते यमुना में जलस्तर भी पल-पल बदल रहा है। ऐसे में गोकुल बैराज से आगरा के लिए 29,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


मथुरा के प्रयाग घाट पर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से 30 से 40 सेंटीमीटर नीचे है। पिछले सप्ताह जल स्तर ने लाल निशान को छू लिया था। अब वर्तमान में यह 164.96 मीटर पर कायम है। हालांकि हथिनी कुंड और ओखला बैराज की वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसमें गिरावट दर्ज होने जा रही है।

फिर भी मथुरा में यमुना की वर्तमान स्थिति के अनुरूप आगरा को गोकुल बैराज से 29,000 क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। 

यमुना के जलस्तर को देखते हुए आसपास के गांवों को सतर्क किया जा चुका है। खादर क्षेत्र में बसी कालोनियों में पानी ने दस्तक दे दी है। इसमें गणेश टीला आश्रम के नीचे का क्षेत्र शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें