फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदी के कमल से होगा प्रभु का प्राकट्य

Sat, 20 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान में जन्म के समय भगवान कृष्ण नवरत्न जड़ित माला पहनेंगे। राधारानी का शृंगार सोने के आभूषणों से किया जाएगा। कन्हैया का प्राकट्य इस बार चांदी के कमल से होगा और इस कमल को इस तरह से डिजायन किया गया है कि जन्म की घड़ी आते ही इसकी पंखुड़ियां अपने आप खुल जाएंगी। इसके बाद कान्हा अपने भक्तों को दर्शन देंगे।    
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित मंदिर में जन्माष्टमी के आयोजन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें भगवान कृष्ण के शृंगार पर खास ध्यान दिया जा रहा है। बताया गया है कि जन्म के समय बाल रूप को नवरत्न जड़ित माला धारण कराई जाएगी। यह माला शरीर से चिपकी रहेगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि प्रभु कृष्ण और राधाजी दोनों नवरत्न जड़ित माला पहनेंगे।

प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी का कहना है कि इस बार भगवान का प्राकट्य चांदी के कमल से होगा। कान्हा की प्रतिमा को कमल के फूल में रखकर बाहर लाया जाएगा। जन्म का समय आते ही कमल की पंखुड़ियां स्वत: खुल जाएंगी। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था पहली बार की गई है।            
विज्ञापन


रंगबिरंगी रोशनी से जगमगाएगा जन्मस्थान
जन्मस्थान परिसर के साथ ही आसपास के इलाके में रंगबिरंगी लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। पोल गाढ़ने का काम चल रहा है। दो चार दिन में यह पूरा कर लिया जाएगा। आसपास के इलाकों में भी सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। जन्माष्टमी पर देश विदेश से लाखों भक्त मथुरा पहुंचेंगे। शहर में जन्माष्टमी का माहौल बनने लगा है। जगह-जगह कन्हैया की महिमा गाई जा रही है। उनकी लीलाओं के भजन गूंज रहे हैं। शहर के बाजार हों या कालोनी-मुहल्ले। हर इलाका कृष्ण की भक्ति में डूबा है। घरों में भी जन्माष्टमी की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।     

आकाशवाणी पर आंखों देखा हाल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आंखों देखा हाल आकाशवाणी मथुरा से प्रसारित किया जाएगा। इसका प्रसारण रात को 11:10 बजे से 12:15 बजे तक जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर से सुनाया जाएगा। आकाशवाणी मथुरा के सहायक निदेशक एमके शर्मा ने बताया कि देश भर में यह प्रसारण होगा। इसके लिए निर्देश दे दिए हैं। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें