फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बारिश से बाजार में भरा पानी, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
फोटो 1: सौंख के लुहार बाजार में बारिश चलते हुआ जलभराव , फोटो संवाद  - फोटो : mathura
विज्ञापन
सौंख। बारिश से कस्बे के लुहार बाजार में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों का आवागमन बंद हो गया। लोग घरों से बाहर नहीं निकले।
विज्ञापन




रविवार को बारिश से कस्बे में भरा पानी निकल नहीं पाया है। सोमवार को भी बाजार में अधिकांश व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं। पानी में से बच्चों को आने-जाने में खासी परेशानी उठानी पड़ी। लुहार बाजार में लोग घरों में रहकर बाहर पानी का नजारा देखते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान कटरा गली, पुन्ना थोक, पथवारी गली आदि स्थानों पर जलभराव के चलते 5 मार्गों का आवागमन प्रभावित रहा। राजेश अग्रवाल ने बताया जलभराव से बाजार में दुकानें बंद रहीं और आवागमन प्रभावित रहा। चेयरमैन योगेश लंबरदार ने बताया कि पानी निकासी के लिए पंप सेट चालू करा दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें