फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राधा अष्टमी पर 258 कुंडों की सफाई कर किया पूजन

विज्ञापन
मथुरा। कुंड की सफाई के बाद पूजा करते प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के तत्वावधान में श्री राधा अष्टमी पर जिले के विभिन्न कुंडों व तालाबों की सफाई के बाद पूजन किया गया।
विज्ञापन

आरएसएस के प्रचार प्रमुख माधव पुलकित प्रसाद ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण समिति और संघ के कार्यकर्ताओं ने कुंडों की सफाई कर पूजन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने बलदेव ब्लॉक के गांव दघेंटा में पूजन किया। विहिप अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश चंद्र ने गांव रावल, पर्यावरण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य ने गांव सोनई, पर्यावरण गतिविधि के सह संयोजक राकेश जैन ने मांटमूला के हीराकुंड की सफाई के बाद पूजन किया। उन्होंने बताया कि जिले भर में जनता के सहयोग से 358 कुंड, जलाशय एवं तालाबों की सफाई कर पूजन किया गया।
दूसरी ओर, राधा अष्टमी पर दोपहर 2 बजे महाविद्या देवी मंदिर निकट महाविद्या कुंड पर महिलाओं ने रोली, चावल, धूप, फूलमाला, प्रसाद आदि से पूजन किया। साथ ही कुंड संवर्धन का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप गोस्वामी, पूर्व जिला महामंत्री चिंताहरण चतुर्वेदी, गोपाला चतुर्वेदी, भूपेंद्र चौधरी, विक्रांत शर्मा, पार्षद देवेंद्र कुमार, मोहिनी शर्मा, बिहारी लाल, सूर्य प्रताप, श्याम ठाकुर, मिंटू पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें