फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को भटक रहे शंकर गली वाल्मीकि बस्ती के वाशिंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। घनी आबादी में गर्मी, कोरोना संक्रमण और फिर पानी की किल्लत। यहां के लोग आखिरकार किससे कहें। न पीने का पानी निगम दे पा रहा और ना ही अन्य काम के लिए पानी का इंतजाम हो पा रहा है। पानी न आने से एक तरफ रोजमर्रा की समस्याओं का तो अंबार लग ही रहा है, साथ ही कोरोना फैलने का भय भी सता रहा है।
विज्ञापन

पार्षद द्वारा कई दफा निगम के अधिकारियों को भी जानकारी दी लेकिन समस्या का समाधान नहीं निकल सका। जिसके चलते वार्ड चार से जुड़े मोहल्ले भरतपुरगेट की ऊंट गली, शंकर गली रामगली, किशन टीला, वाल्मीकि बस्ती, गोनी गली सिरसा गली, नाई मंडी में पानी की समस्या बनी हुई है।
लोग बोले, हमारी कोई सुनने वाला नहीं
हमारे क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। हमें पानी भरने के लिए गली से नीचे सड़क पर आना पड़ता है वह भी समय पर आ गए और नंबर आ गया तो पानी मिल पाएगा वरना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मीना
घरों की पाइप लाइन भी बिछ गई है। घरों में कनेक्शन भी हो रहा है लेकिन पानी नहीं है, न जाने कब तक पानी आ पाएगा।
- सोन देवी
पानी के लिए कभी-कभी तो रातभर जागना पड़ता है। कभी-कभी पानी दिन में आता ही नहीं है, जिसके चलते रात में ही पानी के लिए नीचे गली में आना पड़ता है।
- वीरवती
हमने कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई
हमने इस संबंध में कई बार निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। बताया कि इन गलियों में पानी नहीं आ रहा है। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
- माला माहौर, पार्षद वार्ड 4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें