फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीकदान बना डाले आफिस, दीवारें हुईं लाल

Fri, 24 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
राजीव भवन में चला सफाई अभियान
विज्ञापन
वार्कई दफ्तरों को पीकदान बना डाला है। जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट में चकबंदी आफिस, डीएसओ आफिस, बिजलीघर और नगर पालिका में जगह-जगह गंदगी दिखी। सीढ़ियों से लेकर कमरों तक की दीवारें पान और गुटका की पीक से लाल हो गई थीं। हालांकि कुछ दफ्तरों में रातों रात पुताई कराकर दीवारों को सही कराने की कोशिश की लेकिन फिर भी दाग छुप नहीं पा रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी दफ्तरों में पान-गुटका, तंबाकू और पालिथीन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश होने के बाद से ही असर दिखने भी लगा है। कुछ दफ्तरों में पुताई करा जा रही है।

जबकि कुछ आफिसों में रातों रात रंग करा दिया गया है। गुरुवार को अमर उजाला ने सरकारी आफिसों का हाल जाना तो इस कवायद के बाद भी कई जगह गंदगी मिली। खास बात ये है कि गंदगी कोई बाहरी लोग नहीं बल्कि आफिस वाले ही फैला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव भवन में कर्मचारियों की सफाई
गुरुवार को राजीव भवन में कर्मचारियों ने साफ-सफाई की। कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई कि वह आफिसों को साफ-सुथरा रखेंगे। किसी को गंदगी नहीं करने देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें