फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री बांके बिहारी मंदिर के पास फिर हादसा: धराशायी हो गई जर्जर भवन की दीवार, श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल

Sun, 10 Sep 2023 03:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के पास एक बार फिर हादसा हो गया। यहां एक जर्जर भवन की दीवार धराशायी हो गई। इससे श्रद्धालुओं में दहशत का माहौल है। 
विज्ञापन
श्री बांके बिहारी मंदिर के पास फिर हादसा: धराशायी हो गई जर्जर भवन की दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर के समीप रविवार की तड़के एक बार फिर एक जर्जर भवन की दीवार धराशाई हो गई। यह भवन श्रावण कुमार खेमका का बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि जिस समय दीवार गिरी उस समय बांके बिहारी मंदिर के पट बंद थे, इससे आसपास भीड़भाड़ नहीं थी। इससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


गली नंबर एक जुगलघाट से होकर बांके बिहारी मंदिर से दर्शन कर श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। जहां दीवार भरभरा कर गिर गई। स्थानीय लोग दीवार गिराने कारण लगातार हो रही बारिश को बता रहे हैं। जिस भवन की दीवार गिरी है वह भवन लंबे समय से खाली है। पूर्व में इसी भवन में गौशाला थी।

यह भी पढ़ेंः- Agra: ...जब ताजमहल के पूर्वी गेट पर अचानक सड़क पर दौड़ने लगा करंट, पर्यटकों में मची भगदड़; दहशत का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि यहां पिछले महीने 15 अगस्त के दिन भी बड़ा हादसा हो गया था। एक जर्जर भवन की छत गिर गई थी। मलबे में दबकर पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। जबकि कई घायल हो गए थे। उस समय भी जर्जर मकानों को गिराने की बात उठी थी, लेकिन अभी तक उसमें कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। रविवार को फिर एक मकान की दीवार ढह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें