फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुनपुरा में मकान फटे, लोग भयभीत

Sat, 11 Jul 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के साथ ही अर्जुनपुरा में लोगों के लिए बड़ी मुसीबत आ गई है। यहां मकान फट रहे हैं। अब तक करीब छह मकानों में दरारें आ गई हैं। इसमें से तीन मकान गिरासू स्थिति में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को शहर में हुई जोरदार बरसात के बाद रात को अर्जुनपुरा में अचानक मकानों की दीवारें फट गईं। एक के बाद एक मकान इसकी जद में आ गए। एक मकान की दीवार ही धराशाई हो गई। मकानों का यह हाल देख लोग भौचक्के रह गए। किसी को भी इस स्थिति की भनक नहीं थी।

इसमें तीन मंजिल मकान गिरासू हालत में है। इसे रोकने के लिए बल्लियां लगाई गई हैं। इसका सबसे अधिक प्रभाव रहिसा, जमिदा, जुमधो, हुसैन के मकान पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


इन लोगों का कहना है कि यह स्थित यहां पानी की पाइप लाइन में लीकेज के कारण हुई है। इस संदर्भ में उन्होंने पहले भी कई बार नगर पालिका को शिकायत की थी, लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मकान की हालत देख प्रभावित लोगों के आंसू नहीं रुक रहे हैं। इन मकानों में अब घुसने में भी डर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें