मथुरा। एकता का संदेश देने के लिए मथुरावासी आज एक साथ कदम आगे बढ़ाएंगे। अमर उजाला की ओर से वॉक फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली बुधवार सुबह सात बजे निकाली जाएगी। रैली में अधिक से अधिक लोग सहभागिता करें, ताकि एकता के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। यह रैली बुधवार सुबह 7 बजे मथुरा कैंट रेलवे स्टेशन के सामने सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज से शुरू होकर होलीगेट तक जाएगी। इस रैली में जनपदवासी हाथों में तिरंगा थामे चलेंगे। इस रैली में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न स्कूल, कॉलेज, विवि के छात्र, एनएसएस, एनसीसी, धार्मिक संस्था, सामाजिक संस्थाओं के लोग प्रतिभाग करेंगे।
ये रहेंगे हमारे सहयोगी
जीएलए यूनिवर्सिटी मुख्य प्रायोजक, पावर्ड वाय केएम यूनिवर्सिटी,अन्य प्रायोजक में एमआर ग्रुप,के.डी. मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बीएसए काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, श्रीवृंदा ग्रुप, गिरिराज ग्रुप, श्रीडिवाइन ग्रुप, मन्नत ग्रुप, बेरीवाल ग्रुप, खजानी इंस्टीट्यूट, टेकमैन ग्रुप, सीआईएमएस हॉस्पिटल, राधारानी रसगुल्ला, आरके ज्वेल्स, मथुरा न्यूरो सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, टैरा ग्रुप, जगदीश ज्वेलर्स, श्री श्याम सुंदर ज्वेलर्स, रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, केआरएसडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, डाॅ लाल पैथ लैब और बाथ कलेक्शन शामिल हैं।