फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में तीन सीए के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, फर्जी फर्म बनाकर 900 करोड़ रुपये का किया गोलमाल

Tue, 19 Aug 2025 05:15 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में इनकम टैक्स की टीम ने तीन सीए के ठिकानों पर छापा मारा। टीम ने ये कार्रवाई सीएसआर फंड में गोलमाल की जांच के दाैरान की है। टीम ने जरूरी दस्तावेज जब्त किए हैं।
विज्ञापन
छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में सीएसआर फंड के नाम पर गोलमाल करने वाले तीन सीए के यहां इनकम टैक्स (आईटी) टीम ने छापा मारा है। तीनों के आवास और कार्यालयों में दस्तावेज खंगाले। इसके बाद एक सीए को टीम अपने साथ लेकर गई है। वहीं दो के बयान के दर्ज किए हैं। करीब 900 करोड़ रुपये का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लालाराम शर्मा ने सीए सर्वेश मित्तल के महोली रोड स्थित मार्किट में एक हिस्सा किराये पर लिया था। उक्त पते पर करीब दो दर्जन से अधिक फर्जी फर्म बना ली थीं। इसके लिए लालाराम ने हरियाणा के चामड़ियां ग्रुप से दो बार में 300-300 करोड़ रुपये का सीएसआर फंड लिया था। 

इसकी जानकारी इनकम टैक्स को लग गई। टीम ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों रुपये का गोलमाल किया जा रहा था। इस गोलमाल में मथुरा के तीन सीए मनीष सिंघल, आशुतोष और सर्वेश मित्तल के नाम प्रकाश में आए थे। मंगलवार को टीम ने तीनों सीए के यहां छापा मारा और उनके कार्यालय और आवास पर मिले दस्तावेजों को जब्त कर लिया। सूत्रों की मानें तो एक सीए को टीम अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें