फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन बनेगा प्रदेश का मॉडल

Sat, 23 Jan 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल सिटी के रूप में चयनित वृंदावन के विकास की कार्य योजना पर शनिवार को मंडलायुक्त के साथ जिले के अफसरों और वृंदावनवासियों ने मंथन किया। करीब दो घंटे तक चले विचार विमर्श में वृंदावन को प्रदेश का मॉडल बनाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


शनिवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण सभागार में नियोजन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर ने कहा कि प्रदेश में सात शहरों को मॉडल सिटी के रूप में चयनित किया गया है। इसमें मथुरा जिले से धार्मिक स्थल वृंदावन को पूरे प्रदेश का मॉडल बनाया जाएगा।

उनका कहना था कि वृंदावन में विकास कार्य अन्य मॉडल सिटी से अलग होंगे, जिससे इसे प्रदेश की पहचान के तौर पर स्थापित किया जा सके। इसके लिए नियोजन विभाग ने कार्य योजना तैयार की है। इस पर चर्चा करते हुए ब्रज फाउंडेशन के अध्यक्ष विनीत नारायण ने अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन


इसके अलावा इस्कान मंदिर, अक्षय पात्र, श्रीग्रुप, प्रेम मंदिर और चेयरमैन वृंदावन मुकेश गौतम ने भी मॉडल सिटी के विकास के लिए विचार प्रस्तुत किए। चर्चा में सभी ने वृंदावन के प्राचीन स्वरूप को बरकरार रखने को विशेष महत्व दिया।

इस दौरान डीएम राजेश कुमार, विप्रा उपाध्यक्ष सीपी सिंह, सचिव एसबी सिंह, चीफ इंजीनियर आरके शुक्ला सहित शहर और ग्रामीण नियोजन, रोडवेज, पर्यटन, चिकित्सा, आवास विकास, विद्युत और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें