फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृन्दावन में वर्चस्व की जंग: देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा परिक्रमा मार्ग, बेगुनाह ड्राइवर की मौत

Thu, 30 Jan 2025 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृन्दावन परिक्रमा मार्ग देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां दो पक्षों में हुई फायरिंग के दौरान एक  बेगुनाह ड्राइवर की गोली लगने  से मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
वृन्दावन में वर्चस्व की जंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृन्दावन में आधी रात को पवित्र परिक्रमा मार्ग गोलियों की गूंज से दहल उठा। दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने एक बेगुनाह ड्राइवर की जान ले ली। श्यामकुटी क्षेत्र स्थित रजवाड़ा फार्म हाउस के पास चली कई राउंड फायरिंग में करहारी निवासी ड्राइवर कुंवरपाल उर्फ लाला की मौत हो गई। 
विज्ञापन

विज्ञापन



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब दस बजे अचानक गोलीबारी शुरू हो गई, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। ड्राइवर कुंवरपाल यहां एक कार्यक्रम में गाड़ी लेकर आया था, लेकिन किस्मत ने उसे वापस लौटने का मौका नहीं दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे मथुरा सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी/एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें