फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुसुम सरोवर के जल में मंच पर सजेगी शाम

Fri, 06 Nov 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन की पंचशती (500वें वर्ष) पर आयोजित वृंदावन प्रकाश महोत्सव में संस्कृति और भाषाओं का अद्भुत संगम नजर आएगा। गोवर्धन के कुसुम सरोवर में तैयार मंच पर 40 शैली के साथ 25 प्रदेशों की संस्कृति नजर आएगी। इस अद्भुत दृश्य को निहारने के लिए 90 देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन


आयोजन अर्थ व्यॉइस और श्रीधार्मिक लीला कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में हो रहा है। स्थानीय होटल में श्रीराधारमण मंदिर सेवायत अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि आयोजन के लिए गोवर्धन के कुसुम सरोवर में मंच बनाया जा रहा है।

इसमें देश के 25 प्रदेशों के 350 से अधिक कलाकार 40 शैलियों में अपने-अपने प्रदेश की संस्कृतियों का प्रदर्शन करेंगे। इतना ही नहीं लगभग 90 देशों के प्रतिनिधि जो वर्तमान में वृंदावन में रहकर कार्तिक माह के उत्सवों का आनंद ले रहे हैं, वो इस अद्भुत नजारे के साक्षी बनेंगे।
विज्ञापन


इस अवसर पर कमेटी के सचिव धीरज गुप्ता ने कहा कि हमारा प्रयास हर साल इस कार्यक्रम को आयोजित करने का है। इस कार्यक्रम को देश का कार्यक्रम बनाया जाएगा। इस अवसर पर सुशील पोद्दार, सुशील जैन भी मौजूद थे।


महाराष्ट्र का मजीरा, मणिपुर का कीर्तन
वृंदावन प्रकाश महोत्सव में महाराष्ट्र का मजीरा और मणिपुर के कीर्तन के साथ ही बंगाल का मृदंग, कथक नृत्य सहित पूरे देश की संस्कृति की झलक मिलेगी। इस आयोजन को संकीर्तन फेस्टिवल के रूप में तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन
वृंदावन प्रकाश महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 17 नवंबर को गोवर्धन के कुसुम सरोवर में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। इस अवसर पर सांसद और सिने तारिका हेमा मालिनी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगी। 18 से 25 नवंबर तक फोगला आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें