फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड बैठक में वार्ड पांच की पेयजल टंकी को लेकर हुआ हंगामा

Fri, 06 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका शहर के बीच स्थापित भगत सिंह पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने जा रही है। इस आशय के प्रस्ताव पर शुक्रवार को पालिका बोर्ड की बैठक में आम सहमति से मुहर लगाई गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को कृष्णा नगर स्थित वाटर वर्क्स सभागार में नगर पालिका बोर्ड की बैठक चेयरमैन मनीषा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें पूर्व बोर्ड बैठक की कार्रवाई को स्वीकृति प्रदान करते हुए राज्य वित्त से प्राप्त 3.33 करोड़ की राशि को अनुमोदित किया गया।

इसके साथ ही शहरी विकास से जुड़े 27 प्रस्तावों को अधिशासी अधिकारी उदयराज सिंह ने बोर्ड के समक्ष रखा। इन सभी पर चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई। कई प्रस्तावों पर संशोधन भी कराए गए।
विज्ञापन


इन प्रस्तावों में भगत सिंह पार्क का सौंदर्यीकरण और इस पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की स्थापना भी शामिल रही। इस दौरान वार्ड पांच में मौजूद पेयजल टंकी का उपयोग न करने पर हंगामा हो गया।

विरोध का कारण था कि पालिका वाटर टैक्स वसूल रही है लेकिन पानी की आपूर्ति नहीं कर रही है। इसे सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही सदस्यों का समर्थन मिला। इसके अलावा शहर में गंदगी को लेकर भी सभी ने चिंता जताई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें