फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालु का मोबाइल हुआ चोरी, चंद मिनटों में ऐसा कांड...छूटे पसीने

Wed, 27 Aug 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

 वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालु का मोबाइल चोरी हो गया। चोर ने मोबाइल के माध्यम से 6 लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान दिल्ली से आए एक श्रद्धालु का मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद अज्ञात चोरों ने उस मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए 6 लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली।
विज्ञापन


पूर्वी दिल्ली की राजगढ़ कॉलोनी गली नं-2 में रहने वाले शकुन मित्तल पुत्र राजेश कुमार मित्तल ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि 15 अगस्त को अपने परिवार सहित बांकेबिहारी मंदिर दर्शन हेतु वृंदावन आए थे। दर्शन के दौरान उनका आईफोन चोरी हो गया। जिसकी सूचना उन्होंने बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर दी थी। चोरी के तुरंत बाद उन्होंने फोन नंबरों को भी बंद कर दिया और शाम को दिल्ली लौट गए।

फिर उन्हें अपने अपने ईमेल पर कई ट्रांजेक्शन अलर्ट प्राप्त हुए। शक होने पर उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बावजूद अगले दिन यानी 16 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित की पत्नी के लिंक बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से महंगी ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। यह शॉपिंग मथुरा-वृंदावन के ज्वेलर्स और अन्य दुकान से की गई है। अब तक छह लाख रुपये की ठगी हो चुकी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें