फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वृंदावन में ई-रिक्शा चालकों का फूटा गुस्सा, रूट बदलते ही सड़क पर उतरे; नगर निगम को दी ये चेतावनी

Mon, 06 Jul 2026 02:19 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन में ई-रिक्शा चालकों ने नगर निगम द्वारा रूट बदलने के विरोध में प्रदर्शन कर आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। चालकों ने चेतावनी दी कि पुराना रूट बहाल नहीं होने तक उनका विरोध और आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में ई-रिक्शा चालकों ने रंगजी का बड़ा बगीचा क्षेत्र स्थित मैदान में रविवार को नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया। चालकों ने निगम पर रूट बदलने और आर्थिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि ई रिक्शाओं का संचालन पूर्ववत न हुआ तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अब AI की नजर: रॉन्ग साइड चलाते ही कंट्रोल रूम को मिलेगा अलर्ट, हादसों पर लगेगी लगाम


प्रदर्शन के दौरान चालक विपिन गुप्ता ने बताया कि नगर निगम ने उन्हें पूर्व में रूट नंबर चार आवंटित किया था, जो कि सौ शैंय्या तिराहा से हरि निकुंज चौराहा तक निर्धारित था। इसके बदले उन्होंने बीते दिसंबर में नगर निगम को तीन हजार रुपये की फीस भी जमा की थी। इससे पहले एक निजी कंपनी भी उनसे 1180 रुपये लेकर भाग चुकी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बारिश में बिलों से बाहर निकले सांप: कदम-कदम पर खतरा, सर्पदंश से युवती की मौत; ये इंजेक्शन बचाएगा जान
विज्ञापन



चालकों का आरोप है कि मार्च में नगर निगम ने नया रूट चार ए बनाकर उनके पुराने मार्ग पर नए ई रिक्शा उतार दिए हैं। वहीं पुराने चालकों को जबरन मां कात्यायनी मंदिर मार्ग पर भेजा जा रहा है। चालक रवि ने कहा कि नए मार्ग का उनके कागजातों में कोई उल्लेख नहीं है, जिससे अवैध रूप से ई रिक्शा चलाने पर चालान का खतरा बना हुआ है।

ये भी पढ़ें -  UP: आगरा से  टूंडला-फतेहाबाद और फतेहपुर सीकरी के लिए भी ऐसी बसें, 100 ई-बसों की सौगात; जल्द दौड़ेंगी


प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें पुराने रूट पर वापस चलने की अनुमति नहीं मिलती तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में रवि यादव, जितेंद्र पाठक, बद्रीनाथ, योगेश कुमार, नीरज, विनोद, अनुराग ठाकुर, मनोहर सिंह, अनिल, शंभू, कल्याण, मुरारी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -   UP: वॉशिंग मशीन की वजह से टूट रही शादी, कपड़े धोते-धोते तंग आ गई पत्नी; इस फैसले से छूटे पति के पसीने

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें