फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश को पकड़कर पीटा, साथी भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। गाजियाबाद से परिवार के साथ दर्शन करने आए श्रद्धालु से अटल्ला चुंगी चौराहा के समीप मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार युवक को राहगीरों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान मौका पाकर उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने श्रद्धालु की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी विनोद कुमार शर्मा परिवार के साथ शनिवार रात को दर्शन करने के लिए आए थे। वह जिला संयुक्त चिकित्सालय के निकट अपनी कार खड़ी कर दर्शन करने के लिए जा रहे थे। तभी अटल्ला चुंगी चौराहा के समीप मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों में से एक ने श्रद्धालु का मोबाइल छीन लिया और भागने का प्रयास किया। शोर मचाने पर चौराहा पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। भीड़ ने बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई की और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान हाथरस के मुरसान, शयनपुर निवासी अभिषेक के रूप में हुई है।
श्रद्धालु विनोद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल छीनकर भागने के मामले में अभिषेक और उसके साथी कान्हा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस द्वारा आरोपी कान्हा की तलाश की जा रही है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि श्रद्धालु से मोबाइल छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा। श्रद्धालु की शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक के विरुद्ध के कार्रवाई की गई है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें