फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव, मंदिर में करते थे सेवा कार्य; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 21 Apr 2025 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बिहारीपुर क्षेत्र स्थित एक घर में एक व्यक्ति का शव फंदे पर झूलता मिला। खबर मिलते ही आनन फानन भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
शव को एंबुलेंस में रखते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के बांके बिहारी क्षेत्र स्थित ठाकुर राधा स्नेह बिहारी मंदिर के पास एक व्यक्ति ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थला का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन


 

जानकारी करने पर पता चला कि रमाकांत तिवारी उम्र लगभग 42 वर्ष बिहारीपुरा क्षेत्र स्थित एक घर में पूजा सेवा का कार्य करता था। यह मकान दिल्ली निवासी अंजलि गोस्वामी का है। जहां पर ठाकुर जी की सेवा पूजा एवं सुबह शाम आरती करने का कार्य रमाकांत तिवारी करते थे। रविवार शाम को जब रमाकांत आरती करने आए तो उन्होंने पड़ोस के लोगों को बताया कि उनके घर पर मेहमान आए हुए हैं, इसलिए आज रात में यहीं पर सोएंगे। सोमवार की सुबह जब सफाई करने वाली महिला ने दरवाजा खोला, तो दरवाजा पहले से ही खुला हुआ था। दरवाजा खोलते ही सामने रमाकांत तिवारी का शव फंदे पर झूलता हुआ नजर आया। जिसकी सूचना उस महिला द्वारा आस पड़ोस के व्यक्तियों को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसियों द्वारा बताया गया कि मृतक रतन छतरी क्षेत्र का रहने वाला था, उसके परिवार में पत्नी और एक बेटा-बेटी है।  फिलहाल सभी लोग सन्न हैं, क्योंकि मृतक रमाकांत तिवारी बहुत ही हसमुख मिजाज के व्यक्ति थे। उनके अचानक इस कदम से सभी लोग दंग रह गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें