फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan: वृंदावन पर साइबर ठगों की नजर...दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो बरतें ये सावधानियां

Thu, 03 Jul 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के चर्चित गेस्ट हाउस की मिलती-जुलती फेक ई-मेल आईडी बनाकर जालसाजों ने सस्ते दामों में किराये पर कमरा बुकिंग का झांसा देकर कई पर्यटकों से हजारों रुपये ठग लिए। बुकिंग के बाद गेस्ट हाउस के पते पर पहुंचे पर्यटकों से मामला पकड़ में आ गया।
 
विज्ञापन
साइबर ठगी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन में लाखों श्रद्धालु आते हैं जो कि होटलों और आश्रमों में ऑनलाइन बुकिंग कराते हैं। इस बात का फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। आश्रमों की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी के मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। हाल ही में दो प्रमुख आश्रमों में श्रद्धालुओं से लाखों रुपये की ठगी की घटनाएं सामने आई हैं।
विज्ञापन


ठग फर्जी वेबसाइटों और सोशल मीडिया पेजों के जरिए लोगों को आकर्षित कर रहे हैं और बुकिंग के नाम पर सीधे बैंक खातों में पैसे डलवा रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए वृंदावन के प्रमुख आश्रम श्रीजी आश्रम ने अपने मुख्य द्वार पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया है, जिनमें लिखा है यहां ऑनलाइन बुकिंग नहीं होती है और न ही ऑनलाइन पैसे लिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: लहराती हुई साड़ी बन गई मौत की वजह...पति के साथ लौट रही थी पत्नी, दर्दनाक हादसे में चली गई जान
विज्ञापन





 

ठगी के नए तरीके
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि ठग गलत मोबाइल नंबर और व्हाट्सएप के जरिये श्रद्धालुओं को विश्वास में लेकर बुकिंग कन्फर्मेशन के नाम पर फर्जी रसीद भेज रहे हैं। कई मामलों में श्रद्धालु जब वृंदावन पहुंचते हैं तो उन्हें पता चला कि आश्रम में कोई बुकिंग नहीं हुई है और संबंधित नंबर भी बंद है। साइबर ठगों से बचने के लिए खुद ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। किसी पर आंखें मूंदकर विश्वास नहीं करें। किसी ही सोशल साइट्स पर विज्ञापन देखकर एकदम आकर्षित होने से ठगी के चांस भी बढ़ जाते हैं।

ये भी पढ़ें -  Mathura: बाइक दौड़ा रहे युवक को पीछे से पड़ी गोली, कहां से आई और किसने मारी...जांच में जुटी पुलिस



 

केस नंबर एक
इस्काॅन मंदिर की फर्जी वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया तो मंदिर प्रबंधन की ओर से पिछले दिनों एफआईआर कराई गई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन

केस नंबर दो
श्रीजी आश्रम प्रबंधन के पास भी ऐसी ही शिकायतें आ रहीं थीं तो उन्होंने आश्रम में ही ठगों से बचाने के लिए बोर्ड लगा दिया है कि हमारे यहां एडवांस बुकिंग नहीं की जाती और न ही ऑनलाइन भुगतान किया जाता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें