मथुरा। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नवनीत सिंह चहल ने कलक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाता एवं स्वीप कार्यकर्ताओं को प्रशंसा पत्र दिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अधिक संख्या में निष्पक्ष एवं निर्भिक रूप से मतदान करें। मतदान लोकतंत्र की आत्मा है।
उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जातिपात एवं संप्रदाय वाद से ऊपर उठकर मतदान करें। जिस देश का लोकतंत्र जितना अधिक मजबूत होगा, उस देश का विकास उतना अधिक होगा। उन्होंने मतदान के समय कोविड-19 के नियमों का पालन का भी आग्रह किया। इस अवसर पर नए मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए।
मास्टर ट्रेनर एवं स्वीप सूचना प्रभारी मनीष दयाल, दिव्यांग आइकन पराग, लालचंद्र, एसएलएमटी डॉ. दीनदयाल, डॉ. सतनाम सिंह अरोड़ा, डॉ. अनीता मुद्गल, सीमा मोरवाल, अशोक वर्मा, अनुराधा शर्मा, गुरुप्यारी सत्संग, गुंजन चौबे, मनीषा शर्मा, नीतू गोस्वामी, अनुपम मिश्रा, हिमांशु तोमर, हिमांशु मिश्रा, नेहा सारस्वत, चित्रा तिवारी, साक्षी ठाकुर, संजना शर्मा आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगानंद पांडेय, नोडल अधिकारी स्वीप जवाहर लाल श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर ओमप्रकाश तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।