फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलदेव ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मतदान जारी... दोपहर 1 बजे तक पड़े 90 मत, तीन मत पड़ना शेष; परिसर छावनी में तब्दील

Thu, 22 Aug 2024 02:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बलदेव ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 90 मत पड़े। अब केवल तीन मत पड़ना शेष रह गए हैं। परिसर छावनी में तब्दील कर दिया गया। 
विज्ञापन
बलदेव ब्लॉक प्रमुख चुनाव: मतदान जारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के बलदेव ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव हो रहा है। गुरुवार की सुबह से मतदान जारी है। मतदान सुबह 10 प्रारंभ हुआ। दोपहर 1 बजे तक 90 मत पड़ चुके हैं। अब केवल तीन मत पड़ने शेष हैं। मतदान 3 बजे तक होगा। 3 बजे के बाद मतगणना प्रारंभ होगी। 

विज्ञापन


उप निर्वाचन अधिकारी मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि मतदान सुबह शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न हुआ। बलदेव ब्लॉक को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एसडीएम राजकुमार भास्कर, क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा,  बीडियो नेहा रावत, थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता मय पुलिस व पीएसी फोर्स तैनात थी। 

वोट डालने के दौरान चारों ओर पुलिस का पहरा था। एक-एक प्रत्याशी की पहचान करके वोट डालने के लिए अंदर मतदान केंद्र पर जाने दिया गया। 1 बजे तक 90 वोट पड़ चुके हैं। अब तीन मत पड़ने शेश हैं। 3 बजे के बाद मतगणना करना प्रारंभ होगी। मतगणना एक साथ पूरी की जाएगी। देर शाम तक ब्लॉक प्रमुख पद के लिए विजयी प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें