फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकलो वोट डालो, इतिहास बनाओ मथुरा वालों

Fri, 10 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
वाो‌िटटिंग के ‌‌‌श्‍ापथ्‍ा लेते लाोग
विज्ञापन
आज इतिहास बनाने का दिन है, कुछ कर दिखाने का मौका है। उत्साह के साथ घर से निकलिए और अपने वोट का प्रयोग कीजिए। आपकी अंगुली पर लगने वाली वोट की स्याही से ऐसा शृंगार होगा जो लोकतंत्र के इस उत्सव में चार चांद लगा देगा।
विज्ञापन


यूं तो 11 फरवरी को इलेक्शन के दिन छुट्टी रहेगी। सभी दफ्तर, प्रतिष्ठान, मार्केट और कारखाने बंद होंगे। लेकिन इसे घर बैठकर ही न बिता दें। इसे हम लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाएं। कोशिश ये हो कि सबसे पहले वोट करें उसके बाद ही कोई और काम करें।

महिलाएं वोट डालने के बाद ही नाश्ता बनाएं। नौजवानों को चाहिए कि वह अपने आसपास वालों को भी वोट के लिए प्रेरित करें। इलेक्शन वाले दिन घर के मुखिया की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। वह इस बात का भी ध्यान रखें कि परिवार में कोई वोट डालने से रह तो नहीं गया है।
विज्ञापन


यदि सभी इसका ध्यान रखेंगे तो कोई वोट छूटने नहीं पाएगा। हमारा मथुरा वोटिंग की परीक्षा में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसके लिए लगातार प्रयास हुए। अमर उजाला ने शत प्रतिशत मतदान के लिए मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक किया। चुनावी चौपालों का आयोजन किया गया। मकसद लोगों को वोट के प्रति जागरूक करना ही रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें