फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वैश्विक पटल पर उठी श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए आवाज, यज्ञ आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि की जमीन को शाही ईदगाह मस्जिद से मुक्त कराने के लिए शुक्रवार को वैश्विक यज्ञ होगा। दुनिया के कई देशों में होने वाले इस यज्ञ का केंद्र वृंदावन रहेगा। वृंदावन में सैकड़ों संतों की मौजूदगी में वृंदावन के चिंतामणि कुंज में एक कलश स्थापित किया जाएगा। इस कलश में सभी यज्ञ स्थलों की रज लाई जाएगी। भव्य मंदिर निर्माण के समय उस स्थान के शुद्धिकरण में उसे प्रयोग में लाया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास यज्ञ का नेतृत्व कर रहा है। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यज्ञ जिन-जिन देशों में होने जा रहा है। उनमें संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इनमें यूरोप-स्पेन के लिए स्वामी उमेश योगी, अमेरिका में राधारमण दास, अटलांटा में सुरेंद्र अग्रवाल और अश्मित पटेल, ऑस्ट्रेलिया में राकेश रायजादा और आजाद शर्मा, सरवानिया में बलदेव भूषण दास, फ्लोरिडा में चिदानंद महाराज, लंदन में रूपा सोनी, कनाडा में दिलिपन को यज्ञ संयोजक बनाया गया है। वहीं, भारत के तमिलनाडु में सेलम मठ के पीठाधीश्वर सेलपुरी अति नाम हैं। एक माह के भीतर सभी देशों से यज्ञ की रज वृंदावन आ जाएगी।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर से ईदगाह हटाकर नए मंदिर के निर्माण का इस यज्ञ में संकल्प लिया जाएगा। भारत में मथुरा-वृंदावन के अलावा अयोध्या, काशी, आगरा, जयपुर, प्रयागराज, लखनऊ, भोपाल, दिल्ली, नोएडा, मद्रास, अहमदाबाद, पटना, गुवाहाटी, कोलकाता, मुंबई, पुरी, पंजाब, अमृतसर, हिमाचल प्रदेश के शिमला आदि स्थानों पर भी यज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें