फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के विकास पर विशेष ध्यान: वीके सारस्वत

Sat, 28 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
वीके सारस्वत
विज्ञापन
ग्रामीण विकास के लिए केंद्र सरकार बहुत तेजी से कार्य कर रही है। गांवों को विकसित करने के साथ रोजगार के लिए पलायन करने वाले ग्रामीणों को अब गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए स्किल डेवलपमेंट के तहत कार्य योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन


यह बात वृंदावन आगमन पर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद नीति आयोग के सदस्य वीके सारस्वत ने कही। उन्होंने कहा कि गांव के छोटे किसानों को कृषि विकास योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास पहली बार केंद्र सरकार की ओर से किया जा रहा है।

देश में बढ़ती महंगाई पर उन्होंने कहा कि यह विश्व की इकोनामिक व्यवस्था पर निर्भर करती है। देश में महंगाई को रोकने के लिए रिजर्व बैंक, वित्त मंत्रालय और नीति आयोग सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं। इसके तहत कम उपज वाली फसलों की पैदावार बढ़ाने के साथ अत्यधिक उपजाऊ वस्तुओं के भारी निर्यात की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आज देश में बरसात के पानी को स्टोर करने के लिए तलाबों, कुंडों आदि जलाशयों को पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। 2022 तक सभी गांवों में सौर ऊर्जा पहुंचाने का लक्ष्य रखते हुए सौर ऊर्जा निर्माण योजना पर हमारा विशेष ध्यान है।

रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए रक्षा उपकरणों के निर्माण में निजी और सरकारी क्षेत्र की कंपनियां एक साथ मिलकर कार्य कर रही हैं। इस अवसर रमेश वीकेडी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें