टैंटीगांव। गांव भालई में प्रधान पद के प्रत्याशी को वोट देने से मना करने पर युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। मोनू पुत्र जयपाल सिंह निवासी भालई ने रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार की शाम 7.30 बजे वह एक दुकान से सामान खरीदने गया था। तभी अचानक पीछे से चुनावी रंजिश मानते हुए पवन, दानी एवं लाला निवासीगण भालई दुकान पर पहुंच गए और गाली गलौज करने लगे।
जब गाली गलौज करने का विरोध किया तो तीनों लोग हमलावर हो गए। लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख तीनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा का कहना है कि घायल को अस्पताल भेज तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।