फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में फरसे वाले बाबा की माैत पर बवाल, वाहनों में तोड़फोड़, पुलिस ने चलाई लाठी; जानें क्या-क्या हुआ

Sat, 21 Mar 2026 03:39 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Violence in Mathura Farsa Baba Death Updates: मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों के बावजूद स्थिति बार-बार बिगड़ती रही और इलाके में तनावपूर्ण हालात बन गए।
विज्ञापन
मथुरा बवाल पर सीएम सख्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर महाराज की एक ट्रक से कुचलकर हुई संदिग्ध मौत के बाद बवाल मचा हुआ है। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान दिल्ली हाईवे पर जाम के दौरान फंसे वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया गया। इससे दहशत फैल गई। कई वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस ने आक्रोशित भीड़ पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने पथराव कर पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। एक बार हालात सामान्य हो सके, उसके बाद भीड़ ने फिर से पथराव शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


 

एसडीएम की गाड़ी तोड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की गंभीरता को देखते हुए, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एडीएम, क्षेत्रीय तहसीलदार, एसपी देहात के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स मौजूद है।  प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट आरोप है कि बाबा चंद्रशेखर महाराज की मृत्यु एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या है। उनकी मांग है कि ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी हो और मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। 

 

पुलिस की गाड़ी तोड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हुए थे। इस दौरान तनावपूर्ण माहौल के बीच भीड़ ने दिल्ली हाईवे पर पथराव कर दिया। जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए और पुलिस बल को भी पीछे हटना पड़ा। वर्तमान में हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।



 

थमने का नाम नहीं ले रहा बवाल

मथुरा में सुबह-सुबह शुरू हुए ये बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। भीड़ को एक बार पुलिस टीम ने किसी तरह खदेड़ कर हालात पर काबू पाया, तो वहीं फिर से पथराव शुरू हो गया। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच चुके हैं। बार-बार आक्रोश भड़कने से पुलिस के पसीने छूटे हुए हैं। 

सेना की टुकड़ी ने संभाला मोर्चा

दिल्ली हाईवे पर फिर से पथराव शुरू हुआ, तो सेना की टुकड़ी को मौके पर बुला लिया गया। इस दौरान बवालियों पर जमकर लाठियां फटकारी गईं। पथराव करने वालों को खदेड़ दिया गया। अधिकारी यहां की  हर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

तीन घंटे बाद खोला जा सका जाम 

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर दिया और पथराव शुरू कर दिया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और दहशत फैल गई। स्थिति काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा, जिसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका।


 

प्रशासन की ओर से जारी हुआ ये बयान 

 कोसी क्षेत्र में हरियाणा सीमा के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 'फरसा वाले बाबा' के नाम से जाने जाने वाले एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार, बाबा अपने शिष्यों के साथ गोवंश की तस्करी की सूचना पर एक नागालैंड नंबर के कंटेनर की जांच कर रहे थे। इस कंटेनर में साबुन, फिनाइल और शैम्पू जैसे सामान भरे हुए थे।

सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

मथुरा में गौ रक्षक 'फरसा वाले बाबा' की मौत के बाद बवाल मच गया। आरोप लगाया गया कि गोतस्करों ने उन्हें ट्रक से कुचलकर मार दिया। अब इस मामले में सीएम योगी ने सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कड़ा एक्शन लेने का निर्देश देते हुए कहा कि 'ज़िम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय हो, आरोपियों को भी बख़्शा नहीं जाएगा'।
 

हादसे में गई जान फरसा वाले बाबा की जान!

प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि घने कोहरे के कारण, पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के एक तार से भरे ट्रक ने कंटेनर को टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में फरसा वाले बाबा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ट्रक चालक घायल बताया जा रहा है और ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

 

अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, छाता-बरसाना मार्ग जाम

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। उधर उनका पार्थिव शरीर अजनोक गोशाला पहुंचने पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छाता-बरसाना मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए, जहां दूर-दूर से गोभक्त अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

सीएम योगी के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट

मथुरा में ईद पर सुबह-सुबह जिस तरह दिल्ली हाईवे पर जाम लगाकर पथराव किया गया और दहशत फैलाई गई, उसे लेकर सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के आदेश के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। पथराव और हंगामा करने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने घर-घर दबिश देना शुरू कर दिया है। उधर, दिल्ली हाईवे पर बवाल के बाद जो बाइकें छूट गईं, उनकों भी जब्त कर थाने ले जाया जा रहा है। 
 

आगरा रेंज डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने ये कहा

मथुरा बवाल पर आगरा रेंज डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि गौरक्षक की मौत सड़क हादसे में हुई है। किसी भी प्रकार का गोवंश शामिल नहीं था। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की गई है। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है।
 

छाता कस्बे में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

हाईवे पर बवाल के बाद चार घंटे बाद स्थिति सामान्य हुई। जाम में फंसे वाहन अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। छाता कस्बे में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है।

 

बाबा की अंत्येष्टि से पहले गोभक्तों ने की ये मांग, माैके पर डीएम और एसएसपी

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। उधर उनका पार्थिव शरीर अजनोक गोशाला पहुंचने पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। छाता-बरसाना मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए, जहां दूर-दूर से गोभक्त अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। यहां भी तकरार के हालात बन गए। गोभक्त प्रशासन से गिरफ्तार किए गए 40 गोभक्तों को छोड़ने और आरोपियों पर कार्रवाई के बाद ही अंत्येष्टि करने की मांग पर अड़े हैं। माैके पर एसएसपी और जिलाधिकारी पहुंच गए हैं। लोगों से बातचीत की जा रही है। 



 

डीएम बोले, बाबा का समाधि स्थल बनवाया जाएगा

डीएम ने कहा कि बाबा की गौशाला को सरकार की तरफ से हम सहायता देंगे। बाबा का जहां दाह संस्कार होगा, वहां समाधि स्थल बनवाया जाएगा। जिस चालक ने घटना की थी, उसकी अस्पताल में मौत हो गई है। जिन लोगों को जरूरी होगा, हम उनके लिए लाइसेंस देने पर विचार करेंगे। गौसेवक हमारे परिवार के हैं। हम उनके साथ है। जो निर्दोष हैं उन पर कोई केस या कार्रवाई नहीं होगी। एसएसपी ने कहा कि हम बाबा के नाम से ही यहां पर चौकी स्थापित करेंगे। कोई निर्दोष नहीं फंसेगा।

डीएम बोले- सरकार करेगी गोशाला का संरक्षण; तब हुआ बाबा के शव का अंतिम संस्कार

मथुरा में फरसे वाले बाबा की माैत के बाद हाईवे पर बवाल हो गया। गांव में बाबा का शव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए गोभक्तों की भारी उमड़ पड़ी। छाता-बरसाना मार्ग पर जाम जैसे हालात बन गए। गोभक्त प्रशासन से गिरफ्तार किए गए 40 गोभक्तों को छोड़ने और आरोपियों पर कार्रवाई के बाद ही अंत्येष्टि करने की मांग पर अड़ गए। माैके पर जिलाधिकारी पहुंच गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।


 

मथुरा बवाल के बाद लखनऊ में बड़ी बैठक

मथुरा में फरसे वाले बाबा की माैत के बाद जमकर बवाल हुआ। इसकी गूंज शासन तक पहुंची। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम को पांच बजे गो-संरक्षण को लेकर अहम बैठक बुलाई। इसमें गो-संरक्षण को लेकर बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन

दक्ष चौधरी समेत 13 गिरफ्तार, सरकारी कार्य में बाधा व अफवाह फैलाने की प्राथमिकी दर्ज
मथुरा में गोसेवक फरसे वाले बाबा की मौत के बाद छाता जा रहे गोसेवक दक्ष चौधरी समेत 13 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अफवाह फैलाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दक्ष चौधरी अपने समर्थकों के साथ छाता जा रहे थे। सभी को नौहझील पुलिस ने रास्ते में रोककर गिरफ्तार किया गया। इस दौरान सभी ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने सभी को जीप में बैठाया और थाने लेकर पहुंचे। साथ ही एसएसपी श्लोक कुमार ने लोगों ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वाली पोस्ट शेयर न करें। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें