फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पतंगबाज़ी में विमल काइट क्लब बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। देवराह बाबा घाट पर पिछले 8 दिन से आसमान में जारी रंग-बिरंगी पतंगों की प्रतियोगता बुधवार को संपन्न हो गई। श्रीबांकेबिहारी काइट क्लब द्वारा आयोजित पतंगबाज़ी की प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के दौरान यमुना की रेती में वो काटा क शोर गूंजता रहा। खिताबी मुकाबले में विमल काइट क्लब ने कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी गोपीनाथ काइट क्लब को एकतरफा मुकाबले में 9-3 के बड़े अंतर से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

बुधवार को फाइनल मुकाबले में विमल काइट क्लब के पतंगबाजों ने हवा का रुख भांपते हुए ऐसी रणनीतिक पेच लड़ाए कि विरोधी टीम के छक्के छूट गए। विमल काइट क्लब ने गोपीनाथ काइट क्लब की पतंगों को एक के बाद एक लगातार 9 बार काटा और 9-3 की अजेय बढ़त हासिल कर टूर्नामेंट के चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि अभी पंडित और अंकित शर्मा ने विजेताओं को शील्ड और पुरस्कार राशि प्रदान की। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विमल काइट क्लब की टीम को 21 हजार रुपये और चमचमाती ट्रॉफी दी गई। वहीं, द्वितीय स्थान पर रहे विमल काइट क्लब के विमल व कमल दिवाकर को 11 हजार रुपये और तृतीय स्थान हासिल करने वाले नगर सेन बाबा काइट क्लब के केशा को 51 सौ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गोल्डी, लाला, अंकित, सोहन पाल, बलदेव कुशवाह, गोपाल गुप्ता, गौरव, मोनू पाठक, महेंद्र, कमांडो, कारेलाल, मुकुंद गोस्वामी, विरजी, छोटू पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें