फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकट्योत्सव हुआ तो गांववासी जाएंगे हाईकोर्ट

Fri, 24 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
लाड़लीजी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीजी मंदिर में श्रीजी प्राकट्य महोत्सव के आयोजन पर विवाद के चलते मंदिर सेवाधिकारी ने कार्यक्रम रद्द कर दिया है। छह जुलाई को होने वाले महोत्सव पर विवाद को देखते हुए सेवाधिकारी गोस्वामी माया देवी ने कार्यक्रम न होने देने के संबंध में लिखित पत्र मंदिर रिसीवर डॉ. कृष्ण मुरारी गोस्वामी को सौंपा है। मामले में मंदिर प्रबंध कमेटी खामोश है। 
विज्ञापन


छाता बार के पूर्व सचिव गोकुलेश कटारा ने कहा कि मंदिर की प्राचीन परंपराओं से चंद लोग अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए खिलवाड़ कर रहे हैं। छह जुलाई को होने वाले अमर्यादित कार्यक्रम को यदि रद्द नहीं किया तो हम लोग हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इधर, लाड़लीजी मंदिर पर कथित रूप से राधाजी प्राकट्योत्सव मनाए जाने पर ब्रजाचार्य पीठ ने सख्त एतराज जताया है।

पीठ के प्रवक्ता गोस्वामी घनश्याम राज भट्ट ने कहा कि यह लाड़लीजी के प्राकट्यकर्ता और मंदिर के संस्थापक नारायण भट्टजी द्वारा तय महोत्सव और पूजा पद्धति के विपरीत आचरण है। ब्रजाचार्य पीठ के  नियमों के प्रतिकूल है।
विज्ञापन


ब्रजचार्य पीठ के पीठाधीश्वर श्रील दीपकराज भट्ट के शिष्य और लाड़लीजी मंदिर के सेवायत जगदीश गोस्वामी ने कहा कि यह उत्सव श्रद्धालुओं को भ्रमित करने वाला है। मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि यहां के लोग प्राचीन परंपराओं को ताक पर रख रहे हैं । इसे ध्यान में रखते हुए इस तरह के कार्यक्रम के खिलाफ  यथास्थिति का आदेश लाया जाएगा।

राधारानी मंदिर पर प्राकट्य उत्सव के सदर्भ में प्राचीन परंपराओं से खिलवाड़ नहीं होने दी जाएगी। उत्सव से संबंधित जांच के निर्देश बरसाना थाना प्रभारी को दे दिए हैं।
विज्ञापन

- अंजनी कुमार सिंह
एसडीएम  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें