फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक 29 को

Thu, 23 Jun 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर
विज्ञापन
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की नई प्रबंध कमेटी एक जुलाई से अस्तित्व में आ जाएगी। तीन बाहरी सदस्यों के मनोनयन के बाद अब पदाधिकारियों का चयन होना है। इसके लिए 29 जून को मोहन बाग में बैठक होगी।
विज्ञापन


तीन बाहरी सदस्य इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार शर्मा, बांकेबिहारी प्रबंध कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष नंदकिशोर उपमन्यु और श्रीकांत बाबा के मनोनयन पर रीकॉल प्रार्थनापत्र खारिज होने के बाद बैठक का निर्णय लिया गया। 

गुरुवार को निर्वमान अध्यक्ष नंदकिशोर उपमन्यु ने नव निर्वाचित सदस्य रजत गोस्वामी, ब्रजेश गोस्वामी, गौरव गोस्वामी, दिनेश गोस्वामी के अलावा न्यायमूर्ति अनिल कुमार शर्मा और श्रीकांत बाबा को पत्र भेजकर बैठक की जानकारी दी। सभी से शाम सात बजे से होने वाली बैठक में उपस्थित रहने की अपील की गई है। 29 जूून को बैठक में ही कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन होगा। 
विज्ञापन


इधर बताया गया है कि बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के 24 अप्रैल को हुए चुनाव के बाद एक निर्वाचित सदस्य की नाराजगी बरकरार है। ये सदस्य मनोनीत हुए दो सदस्यों के पक्ष में नहीं है। ऐसे में 29 जून की बैठक अहम मानी जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें