फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फाल्ट ठीक करने पहुंचे लाइनमैनों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। दिल्ली गेट क्षेत्र में फाल्ट ठीक करने पहुंचे लाइनमैनों को शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर कर्मचारियों को मुक्त कराया और शनिवार को क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाकर छह ट्रांसफार्मरों के जंफर खुलवाकर अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान 300 से अधिक हीटरों को घरो से निकालकर नष्ट करा दिया। वहीं 50 कटिया केवल काटकर घरों के अंदर लगे 25 मीटर बाहर लगा दिए गए।
विज्ञापन

एक्सईएन एसपी सिंह के निर्देशन में एसडीओ अरविंद कुमार, जेई रोहित कुमार, टीजी-2 कुलभूषण आदि ने अभियान चलाया। टीम ने घर-घर जाकर जांच की तो उपभोक्ताओं द्वारा नियमों के विपरीत अत्यधिक बिजली भार का उपयोग किए जाने के मामले सामने आए। टीम ने घरों से 300 से अधिक हीटर बरामद कर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया। जेई ने बताया कि इन उपकरणों के कारण ट्रांसफार्मरों पर लगातार अतिरिक्त भार पड़ रहा था, जिससे बार-बार फॉल्ट और बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। टीम ने 50 अवैध कटिया कनेक्शन हटाए, जबकि 25 उपभोक्ताओं के बिजली मीटर, जो घरों के अंदर लगाए गए थे, उन्हें नियमानुसार बाहर स्थापित कराया गया।

जेई ने बताया कि नंदगांव रोड पर 5, देवनगर में 5 तथा दिल्ली गेट क्षेत्र में 11 उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान चलाकर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। वही, ट्रांसफार्मरों के जंफर खुलने के कारण कई स्थानों पर आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को रात्रि में 12 बजे बंद हुई आपूर्ति शनिवार को शाम 3 बजे बाद चालू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें